Date : 14/01/2021 (Reading time : 5  Minutes)
स्वदेशी मशीन पिस्टल ASMI

डीआरडीओ और भारतीय सेना ने मिलकर भारत के पहले स्वदेशी मशीन पिस्टल ASMI का निर्माण किया। इस पिस्टल को हाल ही में भारतीय सेना के नवाचार प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रदर्शित किया गया ।

मुख्य तथ्य

इस पिस्टल को भारतीय सेना में 9mm पिस्टल की जगह शामिल किया गया है।

यह पिस्टल 100 मीटर की रेंज में फायर कर सकती है।

यह इजरायल की उच्च श्रेणी की पिस्टल के समकक्ष है।

विदित हो कि आत्मनिर्भर भारत के तहत देश में ही हथियारों के निर्माण को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

विदित है कि भारत, पिछले साल नवंबर 2020 में डीआरडीओ द्वारा निर्मित रुद्रमएंटी रेडिएशन मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था। यह परीक्षण सुखोई-30 लड़ाकू विमान से किया गया था।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन 

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) भारत की रक्षा से जुड़े अनुसंधान कार्यों के लिये देश की अग्रणी संस्था है।

DRDO  रक्षा मंत्रलय के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के तहत काम करता है।

DRDO, सैन्य प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रें में काम कर रही है, जिसमें वैमानिकी, शस्त्र, युद्धक वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स इंस्ट्रूमेंट, इंजीनियरिंग प्रणालियाँ, मिसाइलें, नौसेना प्रणालियाँ, उन्नत कंप्यूटिंग, सिमुलेशन और जीवन विज्ञान शामिल है।

इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

वर्तमान में डाॅ. जी. सतीश रेड्डी  DRDO के चेयरमैन हैं।


Back To Top