Date : 27/01/2021 (Reading time : 5  Minutes)
सुंदरवन जैवमंडल रिजर्व के पक्षी


भारतीय प्राणी-विज्ञान सर्वेक्षण (ZSI) ने हाल ही मेंसुंदरवन जैवमंडल रिजर्व के पक्षी’  शीर्षक से एक रिपोर्ट प्रकाशित की है।इस रिपोर्टमें, सुंदरबन के पक्षी-जगत का व्यापक विवरण के साथ-साथ इस क्षेत्र की सभी प्रजातियों के विस्तृत वितरण और स्थानीयता संबंधी आकंड़ों सहित एक व्यापक फोटोग्राफिक फील्ड गाइड का भी प्रकशन किया गया है।

रिपोर्ट के बिन्दु

·       भारतीय सुंदरवन, विश्व के सबसे बड़े मैंग्रोव वनों का एक ऐसा भाग हैजिसमें पक्षियों की 428 प्रजातियों पाई जाती हैंइसका तात्पर्य यह है किभारत में पाए जाने वाले प्रत्येक तीन में से एक पक्षी इसी पारिस्थितिकी तंत्र में पाया जाता है।

·       विदित है कि नकाबपोश फिनफुट (masked finfoot) तथा बफी फिश आउल (Buffy fish owl) जैसे कुछ पक्षी केवल सुंदरबन में पाए जाते हैं।

·       यह क्षेत्र, देश में पाई जाने वाले किंगफिशर की 12 प्रजातियों में से नौ प्रजातियों के साथ-साथ गोलियत बगुला (Goliath heron) तथा चम्मच जैसी चोंच वाली टिटहरी (spoon-billed sandpiper) जैसी दुर्लभ प्रजातियों का निवास-स्थान है।

सुंदरवन के बारे में

सुंदरवन के अंतर्गत बंगाल की खाड़ी के मुहाने पर गंगा और ब्रह्मपुत्र के डेल्टा में सैकड़ों द्वीप और नदियों, सहायक नदियों का एक नेटवर्क शामिल है, तथा यह भारत और बांग्लादेश में विस्तृत हैं।डेल्टा के दक्षिण-पश्चिमी भाग पर स्थित, भारतीय सुंदरबन, देश के कुल मैंग्रोव वन क्षेत्र के 60 प्रतिशत से अधिक है।भारत में सुंदरवन 27 वां रामसर स्थल है तथा 4,23,000 हेक्टेयर के क्षेत्रफल में विस्तृत देश में सबसे बड़ी संरक्षित आर्द्रभूमि है।

भारतीय सुंदरवन, यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है तथा रॉयल बंगाल टाइगर का वास-स्थल है।यह जंगली मुर्गी, विशाल छिपकली, चित्तीदार हिरण, जंगली सूअर, मगरमच्छ आदि जैसे कई अन्य वन्य पशुओं का भी प्राकृतिक निवास स्थान है। साइबेरियाई बतख खानाबदोश मौसम के दौरान यहां आते हैं। सुंदरबन विलुप्तप्राय प्रजातियों जैसे बटागुर बसका, किंग क्रैब और ऑलिव रिडल कछुए का भी निवास स्थान है।


Back To Top